रांची, जून 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। नामकुम में ड्यूटी में तैनात आरपीएफ कर्मी राकेश मिश्रा की मौत गुरुवार को हो गई। सिर धड़ से अलग हो गया था, जिसे नामकुम स्टेशन के पास से बरामद किया गया। शव को आरपीएफ और जीआरपी ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सुबह करीब चार बजे के आसपास की है। यह घटना आत्महत्या है या दुर्घटना, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पूरे मामले में रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मंडल सुरक्षा आयुक्त के अनुसार, आरपीएफ कर्मी का रन ओवर होने से मृत्यु होने की सूचना मिली है। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से धमनी निवासी 26 वर्षीय श्याम बाबू की मौत उसका दो जगहों में परिवार रहता है। एक परिवार बेगुसराय में रहता है और दूसरा समस्तीपुर म...