ड्यूटी पर शराब पीने वाले गेटमैन की खैर नहीं, होगी औचक जांच
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान गेटमैन के शराब पीने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड ने 15 दिनों का विशेष सुरक्षा अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान लेवल क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन की औचक जांच की जाएगी। रात की ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों पर विशेष नजर रहेगी। जांच के लिए पोर्टेबल ब्रेथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा। 10 नवंबर तक रिपोर्ट भेजनी है। इससे पहले किसी भी दिन से अभियान शुरू कर देना है। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक संरक्षा (सिविल) राहुल श्रीवास्तव ने पूर्व मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर सुरक्षा जांच तेज करने का निर्देश दिया है। अभियान के तहत मुख्यालय और मंडल स्तर पर इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग तथा संरक्षा विभाग के अधिकारी लेवल क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.