कोडरमा, फरवरी 17 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सतडीहा स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) सिंपी कुमारी के अचानक लापता होने से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। इस संबंध में उनके पति मुन्ना कुमार ने जयनगर थाना में लिखित आवेदन देकर दो युवकों पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। आवेदन में बताया गया है कि सिंपी कुमारी 16 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकली थीं, लेकिन दोपहर तक स्वास्थ्य उपकेंद्र नहीं पहुंचीं। पति के अनुसार, जब उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम से संपर्क किया तो जानकारी मिली कि सिंपी उस दिन ड्यूटी पर नहीं आई थीं। इसके बाद परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। मुन्ना कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.