बागपत, मई 1 -- अमीनगर सराय। श्रमिकों के हिंसक आंदोलन के चलते पिछले दिनों बागपत से नोएडा में ड्यूटी पर आए मुख्य आरक्षी की बुधवार रात तबियत बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। गाजियाबाद जनपद के चिपयाना गांव के रहने वाले रजनेश कुमार पिछले दो वर्षों से सिंघावली अहीर थाने की तेड़ा चौकी पर हेड कंस्टेबल के पद पर तैनात थे। 15 अप्रैल को रजनेश कुमार को गौतमबुद्धनगर मे चल रहे मजदूरों के धरने मे ड्यूटी के लिए भेजा गया था। रजनेश कुमार भी फेज-वन थाना क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- बागपत से आए मुख्य आरक्षी की मौत बुधवार शाम ड्यूटी के समय उन्होंने सीने मे दर्द की शिकायत की। साथियो ने उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी ...