अमरोहा, फरवरी 13 -- हसनपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हसनपुर के ब्लॉक चौराहे पर तैनात कोतवाली की महिला दरोगा व दो महिला सिपाहियों से गुरुवार देर शाम एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। महिला सिपाही का कहना है कि युवक पहले उनके पास कुछ देर खड़ा हुआ और फिर अपने मोबाइल में वीडियो बनाने के बाद महिला पुलिसकर्मियों के संग सेल्फी लेने लगा। मना किया तो वह जिद पर अड़ गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पिटाई के बाद मेडिकल कराया गया। उधर, सूचना मिलते ही कोतवाली पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक दशा ठीक नहीं है। करीब 10 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में उसके सिर पर चोट लगी थी। इसके बाद से कभी भी वह पागलों जैसी हरकतें करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.