हरदोई, जून 23 -- कल्याणमल (हरदोई)। बेनीगंज थाना क्षेत्र के लुधौरा गांव निवासी एक पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पुलिसकर्मी का परिचय लुधौरा निवासी मिथलेश वर्मा 24 वर्ष सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक वह अपनी चचेरी बहन रोहिनी की शादी में शामिल होने के लिए 20 जून को छुट्टी लेकर घर आए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद सोमवार की सुबह करीब पांच बजे वह बाइक से ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए सिद्धार्थनगर रवाना हुए थे।

दुर्घटना का विवरण रास्ते में बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के वालेडीह के पास एक निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मिथ...