मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी धाम में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान शनिवार की सुबह अचानक गश खाकर जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चील्ह थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 45 वर्षीय गोपाल कृष्ण दुबे पुत्र अमित कुमार दुबे पीआरडी जवान थे। कुछ दिनों से उनकी ड्यूटी मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था में लगाई गई थी। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे वह मंदिर परिसर में अपनी ड्यूटी स्थल पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी मंदिर के प्रथम प्रवेश द्वार गणेश द्वार पर थी। वहीं खड़े होकर अपनी ड्यूटी पर थे, तभी अचानक गस्त खाकर जमीन पर गिर गए। यह भी पढ़ें- हेड कांस्टेबल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत जवान के जमीन पर गिरते ही मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर परिसर में ड्यूटी...