रामपुर, फरवरी 10 -- केमरी। नगर पंचायत केमरी के सभासद ने बीएलओ पर ड्यूटी ना करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत केमरी के सभासद शकील अहमद अंसारी ने एसडीएम को पत्र देकर बताया कि उनके वार्ड के भाग संख्या 243 व 245 में दो बीएलओ अपने बूथ पर नहीं आ रहे हैं। जिससे वार्ड के लोगों को नये वोट बनवाने व संशोधन के कार्य के लिए भटकना पड़ रहा है। सभासद ने दोनों बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.