शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- क्षेत्र के गांव नवदिया ओरीलाल निवासी 44 वर्षीय होमगार्ड जवान राजकुमार की सोमवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार राजकुमार रोज की तरह सुबह करीब सात बजे साइकिल से ड्यूटी के लिए निकले थे। वह खुटार-मैलानी रोड स्थित बाबा चौराहा पहुंचकर वहां से बस द्वारा शाहजहांपुर चौक कोतवाली जाते थे, जहां उनकी ड्यूटी चल रही थी। सोमवार सुबह गांव के बाहर बाबा मस्तराम मोड़ के पास अचानक वह साइकिल से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। मृ...