ड्यूटी के बाद भी महिला चिकित्सक को मानदेय भुगतान नहीं, सौंपा पत्र
सिद्धार्थ, जून 25 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। खुनियांव ब्लॉक सीएचसी पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत तैनात महिला चिकित्सक डॉ. चित्रा उपाध्याय ने सीएमओ को पत्र सौंपा है। इन्होंने पत्र में बताया है कि ड्यूटी करने के बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं चिकित्सकीय अवकाश स्वीकृत होने के बाद भी मानदेय का भुगतान न करने से परेशानियां झेलनी पड़ रही है। सौंपे पत्र में चिकित्सक ने साक्ष्य भी संलग्न की है। महिला चिकित्सक ने बताया कि चार जुलाई 2025 से 19 सितंबर 2025 तक वह मेडिकल लेकर अवकाश पर थी। यह अवकाश स्वीकृत होने के बाद भी उक्त तिथियों को मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। वह ब्लॉक सीएचसी पर नियमित सेवा दे रही हैं। इसके बाद भी मार्च व अप्रैल माह का भी मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। पीड़ित चिकित्सक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.