कोडरमा, मई 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। डीवीसी केटीपीएस बांझेडीह में मेंटेनेंस कार्य करा रही कंपनी में कार्यरत एटक जिला अध्यक्ष विनोद पासवान ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, बिगहा निवासी विनोद पासवान 400 केवी स्विच यार्ड में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ड्रेन का स्लैब टूट गया, जिससे गिरकर उनके बाएं पैर की चकरी में गंभीर चोट लग गई और फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए पीजी हॉस्पिटल झुमरी तिलैया में भर्ती कराया गया, जहां शाम में उनका ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति में सुधार बताया है। घटना की सूचना मिलते ही ऐक्टू जिला सचिव सह मजदूर यूनियन नेता विजय पासवान अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल विनोद पासवान का हालचाल जाना। यह भी पढ़ें- सुचारू विद्युत आपूर्ति को लेकर विधायक ने की बैठक

हिंदी हि...