औरंगाबाद, नवम्बर 28 -- ओबरा प्रखंड के मंझियावां गांव के सीआरपीएफ जवान आयुष कुमार की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे मंझियावां निवासी राम प्रवेश सिंह के 35 वर्षीय पुत्र थे और उड़ीसा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर तैनात थे। 26 नवंबर को ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। बीती रात जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया, तो पत्नी पूजा कुमारी मूर्छित होकर गिर पड़ीं। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना पर ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, पूर्व जिला पार्षद सरोज देवी, वर्तमान जिला पार्षद राधेश्याम सिंह, सरपंच विजेंद्र कुमार सिंह, मुखिया सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बताया गया कि अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई। जवान का अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर पूरे सम्मान के साथ किया गया और गार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.