ड्यूटी के दौरान सिपाही की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- बुलंदशहर। पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की अचानक मौत हो गई, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। सिपाही की हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। सलामी के बाद पार्थिव शरीर को पीड़ित परिजनों को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बागपत के थाना छपरौली क्षेत्र के गांव कुरडी नागल निवासी 36 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र धर्मपाल शर्मा यूपी पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात थे। रोहित शर्मा वर्ष 2011 में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। मंगलवार को रोहित शर्मा पुलिस लाइन में डयूटी पर तैनात थे, दोपहर अचानक लगभग दो बजे हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी भेजा और घटना की जानकारी मुख्य आरक्षी के परिजनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.