संभल, जनवरी 29 -- बहजोई- गवां मार्ग पर बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान चन्दौसी के निजी अस्पताल में कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ईको कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा के गांव चकफतेहपुर निवासी हेड कांस्टेबल विकुल देव (35) पुत्र जयपाल सिंह वर्ष 2011 बैच के सिपाही थे और वर्तमान में थाना रजपुरा में तैनात थे। वह डाक पैरवी का कार्य करते थे। बुधवार 28 जनवरी को हेड कांस्टेबल विकुल देव थाना रजपुरा से डाक लेकर बाइक से बहजोई के लिए निकले थे। दोपहर करीब दो बजे जब वह पुलिस लाइन के पास टिकटा रोड/फरीदपुर खुशहाल चौराहे के निकट पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक ईको कार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.