रांची, अप्रैल 9 -- रांची, संवाददाता। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के शाखा कार्यालय, रांची में गुरुवार को स्वर्गीय प्रभु महतो के आश्रित परिवारजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रभु महतो की ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई थी। ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार ने उनके परिजनों को एकमुश्त 1,63,055 रुपये की राशि प्रदान की। साथ ही जानकारी दी कि आश्रित परिवारजनों को प्रतिमाह 17,019 रुपये की पेंशन राशि आजीवन दी जाएगी, जिससे परिवार को नियमित आर्थिक सहारा मिल सके। मौके पर उप निदेशक राजेन्द्र टूड, शाखा प्रबंधक अमित रंजन समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...