सहारनपुर, फरवरी 3 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइशकैंप में एसआईआर जनसुनवाई के दौरान बीएलओ अचानक जमीन पर गिर गए। साथी कर्मचारी उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हार्टअटैक की वजह से मौत हुई है। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बीएलओ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में भी शोक लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव चकहरहेटी निवासी दुष्यंत सिंह बेदी (36) पुत्र अशोक सिंह बेदी सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक थे। इन दिनों उनकी बीएलओ की ड्यूटी नूरबस्ती में लगी थी। मंगलवार को ड्यूटी नुमाइशकैंप क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगाई गई थी। वह दोपहर में एसआईआर से संबंधित जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सीने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.