मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस विभाग में अनुशासन और पेशेवर छवि को बनाए रखने के लिए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान हर पुलिसकर्मी को निर्धारित वर्दी में रहना होगा। यदि कोई पुलिसकर्मी बिना वर्दी या अस्त-व्यस्त कपड़ों में पाया जाता है तो उसके खिलाफ न केवल विभागीय कार्रवाई की जाएगी, बल्कि उसका वर्दी भत्ता भी रोका जा सकता है।बताया कि अक्सर देखा गया है कि कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के समय सादे कपड़ों या सिविल ड्रेस में रहते हैं। सादी वर्दी में रहने से न केवल पुलिस की पहचान मुश्किल होती है, बल्कि इससे विभाग की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एक अनुशासित बल के लिए उसकी वर्दी ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है। इसमें लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दा...