पीलीभीत, सितम्बर 7 -- बीसलपुर। दिल्ली में सीआरपीएफ की 122वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी रविंद्रनाथ पुत्र अमरनाथ की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सैनिक का शव तिरंगे में लपेटकर अंतिम विदाई दी गई। शनिवार की रात सीआरपीएफ के जवान रविंद्रनाथ का पार्थिव शरीर लेकर बीसलपुर स्थित उनके आवास पहुंचे। जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा, परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी बेबी समेत अन्य परिजन बिलख पड़े। जवान की अंतिम झलक पाने के लिए मोहल्ले के लोग भी बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंच गए। लोगों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। जानकारी के अनुसार रविंद्रनाथ सीआरपीएफ की 122वीं बटालियन म...