पीलीभीत, सितम्बर 6 -- पीलीभीत। दिल्ली में सीआरपीएफ की 122वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी रविंद्रनाथ पुत्र अमरनाथ की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान के निधन की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। शनिवार देर रात सीआरपीएफ के जवान रविंद्रनाथ का पार्थिव शरीर लेकर बीसलपुर स्थित उनके आवास पहुंचे। उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी बेबी समेत अन्य परिजन बिलख पड़े। लोगों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। रविंद्रनाथ सीआरपीएफ की 122वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर दिल्ली में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जवान की मौत की खबर परिवार तक पहुं...