सासाराम, सितम्बर 26 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समस्तीपुर जिले के तुर्की थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) उपेंद्र सिंह की शुक्रवार की देर रात वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह शव सैदाबाद गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के गांवों के लोग पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...