इटावा औरैया, फरवरी 18 -- ग्राम पंचायत बिरहीपुर के मजरा नगला लश्करियान प्राथमिक स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा खुर्द कला निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनके 57 वर्षीय बडे़ भाई राजेश कुमार नगला लश्करियान प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। बुधवार सुबह स्कूल पढ़ाने के लिए गए थे। तभी उन्हें आफिस के बाहर अचानक सीने में दर्द हुआ। साथी सहायक अध्यापक गायत्री देवी व शिक्षामित्र रंजना देवी ने आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रधानाध्यापक की पत्नी चन्द्रकांती, बेटा मोहित व बेटी प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.