देवघर, अप्रैल 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान एक टेम्पो चालक द्वारा एएसआई पर हमला करने मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार यातायात थाना में पदस्थापित एएसआई मिथिलेश कुमार 20 अप्रैल को फव्वारा चौक पर ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान करीब 11:35 बजे ऑटो नंबर- जेएच- 15-एएम-2043 के चालक ने वाहन को मुख्य चौक पर खड़ा कर दिया। जब एएसआई ने उसे हटाने कहा, तो चालक गाली-ग्लौज करते हुए वहां से चला गया। कुछ देर बाद चालक वापस लौटा और फिर बहस करने लगा। उसके बाद आरएल सराफ स्कूल के पास गली में वाहन रोककर पुनः विवाद करने लगा। एएसआई मिथिलेश कुमार जब समझाने पहुंचे, तो चालक उग्र हो गया और हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने गाली-ग्लौज करते हुए एएसआई को नाखून से नोच हा...