ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान की मौत
गुमला, अगस्त 19 -- सिसई प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मुरगू चैली टोली गांव निवासी आईटीबीपी जवान अरुण उरांव (36) की मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित आईटीबीपी कैंप में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में शोक की लहर है।बुधवार को आईटीबीपी के जवान अरुण उरांव का पार्थिव शरीर पैतृक गांव मुरगू चैली टोली लाया गया। जवान का पार्थिव शरीर लेकर आईटीबीपी की गाड़ी गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अरुण उरांव को अंतिम सलामी दी। अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे। परिजनों के अनुसार अरुण उरांव वर्ष 2014 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। करीब 12 वर्षों तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.