बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली के रोडवेज तिराहे पर सड़क पर बाइक खड़ी करने की बात को लेकर दो युवक यातायात सिपाही से ही उलझ गए। आरोप है कि सिपाही ने बाइक को हटाने को कहा तो दोनों धक्का-मुक्की करने लगे। साथ ही अपशब्द कहते हुए सिपाही से मारपीट पर उतारू हो गए। इस हंगामे के चलते रोडवेज के पास जाम की स्थिति बन गई। इस पूरे घटनाक्रम से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली मोतीचंद राजभर ने बताया कि यातायात सिपाही की तहरीर पर दोनों आरोपित युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी आदित्य पाण्डेय निवासी जयपुरवा थाना कोतवाली बस्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है।कोतवाली में आरक्षी अभिम...