ड्यूटी करो, वरना थाने के चक्कर लगाओ, जनगणना कर्मियों को अंतिम चेतावनी
बरेली, मई 23 -- बरेली। नगर निगम में जनगणना ड्यूटी को लेकर शुक्रवार को अफरा-तफरी का माहौल रहा। ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों की भीड़ नगर निगम परिसर में उमड़ पड़ी। 350 से अधिक जनगणना कर्मचारियों को उनके मोबाइल फोन नंबर पर चेतावनी मैसेज भेजे गए हैं। जनगणना ड्यूटी कर्मचारी नगर निगम में पहुंच तो रहे हैं लेकिन इनमें ज्यादातर छुट्टी लेने वाले हैं। जो लोग नहीं आए उसको मैसेज भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों ने साफ कहा कि ड्यूटी करो, वरना थाने के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कई कर्मचारियों को फोन कर तत्काल ड्यूटी जॉइन करने और जरूरी फॉर्म भरने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने स्पष्ट कर दिया है कि जनगणना कार्य में लापरवाही या अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.