प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज। जनगणना कार्य शुरू होते ही अब ड्यूटी भी लग रही है। जैसे-जैसे ड्यूटी लग रही है तो उसे कटवाने के लिए आवेदन भी आने लगे हैं। अधिकतर लोग बीमारी का बहाना बना रहे हैं। इसे देखते हुए डीएम के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता वाले बोर्ड के सामने सभी को जाना होगा। बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही ड्यूटी काटी जाएगी। अन्यथा सभी को ड्यूटी करना होगा। जब से डीएम के आदेश पर मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है तब से लगातार लोग मेडिकल बोर्ड के चक्कर काट रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.