बागेश्वर, अप्रैल 27 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कच्ची सड़क पर डामरीकरण होने तक खड़ंचा बिछाने की मांग को लेकर डौला के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बारिश के दिनों यह सड़क चलने लायक नहीं रह जाता है। खड़िया खनन क्षेत्र होने के कारण मार्ग पर फिसलन बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने डामरीकरण होने तक मार्ग पर खड़ंजा बिछाने की मांग की है। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव के भ्रमण की भी मांग की है। ग्राम प्रधान उमा देवी के नेतृत्व में ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके गांव में कई बुनियादी समस्याएं हैं। जिन्हें समय-समय पर प्रशासन को अवगत भी कराया जाता है, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हैं। सबसे गंभीर समस्या सड़क की है। जो सड़क बनी है वह नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.