बागपत, अक्टूबर 9 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के डौलचा गांव निवासी ट्रक ड्राइवर की उड़ीसा में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन गांव में शव आने के इंतेजार कर रहे है। क्षेत्र के डौलचा गांव निवासी 40 वर्षीय हरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश पिछले करीब 3 वर्षों से उड़ीसा में कोयले की गाड़ी चलाता है। बताया गया कि बुधवार की रात अचानक उसकी कोयले की गाड़ी पलट गई वह बचने के लिये गाड़ी से नीचे कूदा, तो पीछे से आ रहा कोई अज्ञात वाहन उसको कुचलकर भाग गया। इस हादसे में हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची उड़ीसा पुलिस ने घटना की जानकारी फोन के जरिए परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शौक की लहर दौड़ गई। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे है।

हिंदी हिन्दुस्...