रांची, मई 9 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड के डौगड़ा में सरना धर्म सोतो: समिति, केंद्र डौगड़ा के तत्वावधान में शनिवार से दो दिवसीय सरना धर्म प्रार्थना सभा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मगुरु बगरय मुंडा, भैयाराम ओड़ेया, बुधराम सिंह मुंडा और बिरसा कंडीर की अगुवाई में हुआ। इस दौरान सरना स्थल पर भगवान सिङबोंगा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सभा को संबोधित करते हुए धर्मगुरु बगरय ओड़ेया ने कहा कि सरना विश्व का सबसे पुराना धर्म है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता और एकजुटता के बिना समृद्ध समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। डाइन-बिसाही, अशिक्षा और ऊंच-नीच जैसी कुरीतियों को समाप्त करना जरूरी है ताकि समाज में समानता, प्रेम और भाईचारा बढ़ सके। मंगा ओड़ेया...