उन्नाव, नवम्बर 22 -- उन्नाव। संवाददाता शहर के गांधी नगर तिराहे स्थित एक कवाब पराठे की दुकान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में परोसे गए डोसे में कीड़ा निकलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वायरल वीडियो की शुक्रवार पूरे दिन चर्चा रही। गांधीनगर और आसपास के इलाकों में रोज सैकड़ों लोग स्वादिष्ट नाश्ते के चाहत में यहां स्थित एक प्रसिद्ध कवाब परेठे की दुकान पर पहुंचते हैं। बीते दिन इस दुकान का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति डोसे के भीतर कथित रूप से कीड़ा दिखाते हुए दिखाई देता है। कई लोगों ने तुरंत खाद्य विभाग से कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। शहर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उन्हें भी इस वायरल पोस्ट की जानकारी मिली है लेकिन अभी तक किसी...