बोकारो, जून 2 -- कथित निवेश कंपनी डोलो ट्रेड पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

पुलिस की जांच सोमवार को आईईएल थाना प्रभारी एसके मंडल गोमिया बैंक मोड़ स्थित डोली पैलेस पहुंचे, जहां डोलो ट्रेड का कार्यालय संचालित होता था। वर्तमान में कार्यालय बंद पड़ा है, लेकिन पुलिस ने पहुंचकर निवेशकों से विस्तृत जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार, निवेशक राजेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित शिकायत दिए जाने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इससे पूर्व भी शिकायतकर्ता ने एसपी को आवेदन देकर कंपनी पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया था।

निवेशकों की जानकारी जांच के दौरान थाना प्रभारी ने बंद पड़े कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां मौजूद निवेशकों से कंपनी के संचालन, निवेश प्रक्रिया, भुगतान व्यवस्था तथा कथित...