बांदा, अप्रैल 21 -- बदौसा। फतेहगंज थाने के डढ़वा मानपुर गांव में मंगलवार को युवती की डोली की जगह अर्थी उठ गई। शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। हाथों में शादी की मेहंदी लगाए युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पेट दर्द और उल्दी दस्त के बाद हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है। फतेहगंज थाना क्षेत्र के डढ़वा मानपुर गांव निवासी रामऔतार कोटार्य ने बताया कि 19 वर्षीय बेटी श्वेता की मंगलवार को शादी थी। यह भी पढ़ें- शाम को आनी थी बारात, सुबह हो गई युवती की मौत शादी की तैयारिया जोरों पर चल रही थीं। सोमवार रात मेहंदी (मायन)की रस्...