कटिहार, मार्च 16 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चैत्र नवरात्र का पावन पर्व गुरुवार से कलश स्थापना के साथ शुरू होगा। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से आराधना होगी। नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा सामग्री, फल और पूजन बर्तनों की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है।पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन डोली पर होगा, जबकि उनका प्रस्थान हाथी पर बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार देवी के आगमन और प्रस्थान का विशेष महत्व होता है और इसे भविष्य के संकेत के रूप में भी देखा जाता है।ज्योतिषाचार्य अंजनी कुमार ठाकुर ने बताया कि जब मां दुर्गा डोली या पालकी पर सवार होकर आती हैं तो इसे सामान्यतः शु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.