पलामू, जुलाई 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही डोर स्टेप डिलीवरी की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए वितरण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, धान अधिप्राप्ति, कस्टम मिल्ड राइस, जमा, चना-दाल वितरण तथा सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लूंगी योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में खाद्यान्न वितरण में तेजी लाने तथा लाभुकों तक समय पर राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लूंगी योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने शेष बचे सभी पात्र लाभुको...