अररिया, अप्रैल 7 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि किसी कारण से जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले पेंशनधारियों के लिए अच्छी खबर है। लंबित पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण का सत्यापन डोर टू डोर किया जाएगा। इसके लिए बीडीओ ने पत्र निकाल कर सीएससी संचालक सहित पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, कचहरी सचिव व विकास मित्र को आवश्यक निर्देश दिए है। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में कुल 20470 पेंशनधारी हैं। इनमें से 14433 लाभार्थी का जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन हो गया है। जबकि 6037 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन लंबित है। वहीं 274 वैसे लाभुक हैं जिनका आधार से जुड़ा नहीं है। ऐसे पेंशधारियों का जीवन प्रमाणीकरण केलिए डोर टू डोर सत्यापन करना है। इस कार्य को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से होना है। इसमें सभी सीएससी संचालक अपने अपने पंचा...