पाकुड़, जून 6 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता नालसा के जागृति योजना 2025 के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार समेत डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान चला कर लोगों को कानून की जानकारी दी गई। इस दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स जयंती टुडू ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत कारमाटांड़ पंचायत छोटा पोखरिया गांव में बाल विवाह बाल श्रम घरेलू हिंसा रोकथाम समेत जादू-टोना प्रथाओं के नाम पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ अभियान, सड़क दुर्घटना के शिकार, प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के शिकार को मिलने वाले सुविधा पर जागरूक कि...