कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को सिराथू ब्लॉक में शिक्षा विभाग ने शून्य नामांकन वाले प्राथमिक विद्यालय गररियन का पूरा पर विशेष फोकस किया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने एआरपी टीम के साथ गांव में डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया। अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने और शिक्षित बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक आनंद कुमार अग्रहरि ने पहले ही नामांकन की कमजोर स्थिति की जानकारी दी थी। बीईओ ने गांव में घर-घर पहुंचकर अभिभावकों से सीधा संवाद किया। करीब आठ अभिभावकों ने अगले दिन से ही बच्चों को स्कूल भेजने का भरोसा दिया। तीन बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराया गया। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में सघन नामांकन कैंप का किया गया आयोजन वहीं प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए कि एक सप्ताह तक रोज सुबह चिह्नित बच्चों के घर जाकर उ...