डोर टू डोर जाकर वसूला बकाया बिल, चोरी पर कार्रवाई की चेतावनी
उरई, अप्रैल 24 -- कोंच। संवाददाता बकाएदारों के साथ बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने धरपकड़ अभियान चलाया।इस दौरान कई लोगों से बकाया वसूल किया गया। साथ ही कटियाबाजों को कार्रवाई की चेतावनी दी।अभियान के दौरान लगभग 20 से 25 हजार तक का बकाया बिजली बिल वसूल किया गया है। टीम ने उन उपभोक्ताओं को भी चिन्हित किया, जिन्होंने अवैध कनेक्शन (कटिया) डाल रखे थे। इस संबंध में एसडीओ ने बकायादारों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि समय पर बिजली बिल जमा करें और अवैध कनेक्शन का उपयोग न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान जेई अमन पाण्डेय और एसडीओ के निर्देश पर नदीगांव लाइनमैन सोनू खान और जीतू सिकरी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.