बोकारो, फरवरी 19 -- चास प्रतिनिधि। मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका ने गुरूवार को मानसरोवर अपार्टमेंट, भवानीपुर साइड, बांधगोड़ा साइड व खेदाडीह बाईपास रोड क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान गोपाल मुरारका ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनी। नगरवासियों को भरोसा देते हुए कहा कि साथ मिला तो शहर को सही मायने में विकसित शहर बनाउंगा। मूलभूत सुविधाओं के अलावे इंफ्रास्टेक्चर आदि बढ़ाने पर कार्य करूंगा। अवसर पर संजय सोनी, अनुप पांडे, विजय शर्मा, अमन सिंहानिया, गौरव मुरारका, रंजीत कुमार, सौरव मुरारका, पप्पू चौधरी सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.