उरई, फरवरी 26 -- कोंच। कोंच नगर में मंगलवार केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ गोखले नगर के बूथों पर घर-घर संपर्क किया। विशेष रूप से उन युवाओं से संवाद किया, जिन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूर्ण की है और मतदाता बनने के पात्र हो चुके हैं। विधायक ने नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए संबंधित आवेदन फॉर्म भी वितरित किए। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक वोट की अहम भूमिका होती है। इस दौरान नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, राजेन्द्र दुबे, सभासद प्रतिनिधि दंगल यादव, ओपी कुशवाहा, सभासद अनिल वर्मा और विनोद सोनी, शिव सिंह कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, सौरभ पुरवार आदि रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.