गया, मार्च 23 -- शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बोधगया नगर परिषद अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। खुले में कूड़ा फेंककर गंदगी फैलाने वाले लोगों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। सोमवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, सभापति ललिता देवी के प्रतिनिधि विजय कुमार मांझी और उपसभापति कौशमी देवी के प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पच्छट्टी पुल के किनारे, मठ घाट सहित कई स्थानों पर कूड़ा जमा मिला। जिस पर सभी ने नाराजगी जताई और संबंधित लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों की अब खैर नहीं है। नगर परिषद की डोर-...