हजारीबाग, जून 23 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार से शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाव को लेकर निगम ने एक व्यापक अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अब प्रत्येक वार्ड में दो-दो वाहनों की तैनाती कर दी गई है, ताकि कहीं भी कचरे का ढेर न लगे और शहर साफ-सुथरा रहे। स्वच्छता के साथ-साथ शहर में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करना भी निगम की प्राथमिकता में शामिल है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता और महापौर अरविंद राणा ने शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखाई। उन्होंने छड़वा डैम पहुंचकर व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने डैम के फाटक (गेट) की स्थिति की बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिक...