बांदा, अप्रैल 22 -- पैलानी। तहसील क्षेत्र में स्थित केन नदी पुल की टूटी रेलिंग राहगीरों के लिए खतरे का सबब बनी हुई है। कई महीनों से पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। पुल के टूटे हिस्से पर रस्सी बांधकर लोगों का आवागमन कराया जा रहा है। केन नदी पुल की रेलिंग टूटी होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। राहगीर विनोद कुमार निषाद ने बताया कि कई महीने पहले ही पुल की रेलिंग टूट गई थी और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी गई थी, लेकिन अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पुल के पास ही तहसील स्थित है और अधिकारी भी इसी रास्ते से गुजरते हैं, इसके बावजूद क्षतिग्रस्त रेलिंग को ठीक कराने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जिम्मेदार विभ...