छपरा, अप्रैल 8 -- डोरीगंज में सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई छपरा, हमारे संवाददाता। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत विजिलेंस विभाग को एक और बड़ी सफलता मिली है। सारण जिले के डोरीगंज थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर मोहित मोहन को टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वे वर्ष 2018 बैच के अधिकारी बताए जा रहे हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, डोरीगंज थाना क्षेत्र के टोल डुमरी रसूलपुर निवासी मनु कुमार साह के खिलाफ जमीन विवाद से जुड़ा एक कथित मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि इस मामले में राहत देने के नाम पर सब-इंस्पेक्टर द्वारा उनसे 9 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। लगातार दबाव से परेशान होकर पीड़ित ने विजिलेंस विभाग में शिकायत की। शिकायत की पु...