रांची, फरवरी 28 -- रांची। श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर न्यास समिति, डोरंडा की बैठक शनिवार को बजरंग प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। निर्णय लिया गया कि 2 मार्च की रात 9 बजे से होली मिलन और रात 11:53 बजे होलिका दहन होगा। बैठक में धर्मशाला परिसर के नवनिर्माण पर भी चर्चा की गई। सचिव हरि प्रसाद विजयवर्गीय और कोषाध्यक्ष अशोक सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे। मंच संचालन पुरुषोत्तम दास ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...