रांची, सितम्बर 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा के फिरदौस नगर मनिटोला स्थित खानकाह मजहरिया मुनअमिया में ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर सोमवार को दो दिवसीय उर्स के गौसुल आजम की शुरुआत हुई। सज्जादानशीन मौलाना अलकमा शिबली की सदारत में हुए उर्स में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह कुरआनखानी से उर्स की शुरुआत हुई। इसके बाद परचम कुशाई, फातिहाखानी, हल्का-ए-जिक्र, मिलाद शरीफ, जलसा-ए-गौसुल आज़म, महफिल-ए-समा, सूफियाना कव्वाली सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जायरीनों के लिए लंगर-ए-गौसिया की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके बाद रात आठ से महफिल-ए-समा सजी। पटना खानकाह से आए कव्वाल अनीस खां और उनकी टीम ने सूफियाना कलाम पेश कर अकीदतमंदों का दिल जीत लिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो में आज से मनाया जाएगा 11वीं शरीफ का त्योहार ...