रांची, अक्टूबर 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। डोरंडा कॉलेज की प्राचार्य की शिकायत के बाद जिला तंबाकू नियंत्रण सेल की टीम ने डोरंडा थाना क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाया। डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट टोबैको कंट्रोल सेल सुशांत कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों, पुराना कोर्ट परिसर और लेबर कोर्ट परिसर के आसपास बड़ी संख्या में दुकानों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए आठ दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। सभी पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम ने दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण से जुड़े नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। न...