रांची, अप्रैल 14 -- रांची, संवाददाता। समाजसेवी ओम शंकर गुप्ता ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर डोरंडा स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है, जिससे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा, समान अधिकार और भाईचारे को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए और सभी को मिलकर सौहार्दपूर्ण समाज का निर्माण करना चाहिए। यह भी पढ़ें- डॉ. आंबेडकर की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब को याद करते हुए उनके आदर...