डोरंडा में अवैध संबंध में हुई थी तनवीर की हत्या, 2 गिरफ्तार
रांची, मई 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा पुलिस ने मो तनवीर हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार किया। हालांकि अन्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मो जावेद अख्तर और मो इजाज उर्फ गोल्डन शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे का बुलेट गार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अवैध संबंध में तनवीर की हत्या की जानकारी दी। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी जावेद की मां के साथ तनवीर का अवैध संबंध था। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। लोहे के गार्ड से मारकर की थी हत्या26 मई को तनवीर मनीटोला से बाइक से गुजर रहा था। रास्ते में जावेद से उसकी मुलाकात हुई। इस दौरान तनवीर ने जावेद को उसकी मां से संबंधित कुछ बातें कहीं। जावेद के साथ मौजूद गोल्डन ने उस बात को पकड़ा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.