गिरडीह, अप्रैल 14 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड के दक्षिणी डोरंडा पंचायत अंतर्गत कारीटांड़ गांव में सोमवार सुबह एक घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में घर में रखे नगद, अनाज, कपड़े, फर्नीचर समेत सभी कीमती सामान जलकर राख हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, कारीटांड़ निवासी छतर रॉय के पुत्र पंकज रॉय, विकास रॉय, अजय रॉय एवं रामचंद्र रॉय के घर में सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर काम में लगे हुए थे। कमरे से अचानक धुआं और तेज लपटें उठती देख परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- डोरंडा पंचायत में भीषण आग: लाखों की संपत्ति राख, परिवार सुरक्षित ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ...